Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटी पर 'अवैध बार' चलाने का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेताओं को ईरानी ने भेजा कानूनी नोटिस

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 24 July, 2022
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेताओं पवन खेड़ा, जयराम रमेश और नेटा डिसूज़ा को उनकी 18-वर्षीय बेटी ज़ोइश के खिलाफ आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा। इससे पहले ईरानी ने बेटी द्वारा गोवा में 'अवैध बार' चलाने के दावों का खंडन किया था। ईरानी ने नेताओं से बिना शर्त लिखित माफी की मांग की है।