बेटी हो तो आपके जैसी: रोहिणी द्वारा पिता लालू को किडनी देने पर गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर सिंगापुर के अस्पताल में बिस्तर पर लेटी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर शेयर की और लिखा, "बेटी हो तो आपके जैसी...गर्व है आप पर।" उन्होंने लिखा, "आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण होंगी।" गौरतलब है, लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी दान की है।
read more at Twitter


