Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटे का इंतज़ार कर रही अभिनेत्री को मेक्सिको में मारी गई गोली, 2010 में की गई थीं किडनैप

short by नेहा भारद्वाज / on Friday, 17 December 2021
मेक्सिकन अभिनेत्री-सिंगर तानिया मेंडोज़ा (42) की मोरेलोस में अपने 11-वर्षीय बेटे का फुटबॉल अकैडमी के बाहर इंतज़ार करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरबाइक पर आए हथियारबंद दो लोगों में से एक ने तानिया पर कई गोलियां चलाईं और फिर वे भाग गए। 2010 में तानिया को उनके पति व बेटे के साथ किडनैप किया गया था।
read more at Sportskeeda