बेटे के जन्म के बाद मेरा वज़न 32 किलो तक बढ़ गया था, काफी परेशान हो गई थी: सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया है कि उनके बेटे वायु के जन्म के बाद उनका वज़न करीब 32 किलोग्राम तक बढ़ गया था। उन्होंने कहा, "मैं परेशान हो गई थी। मुझे (ठीक होने में) 1.5 साल का वक्त लगा था।" बकौल सोनम, मां बच्चे में इतना रम जाती है कि अपने खान-पान और वर्कआउट पर उसका ध्यान नहीं जाता है।


