बेटे को मिले शहीद का दर्जा: जम्मू कश्मीर में सुरंग विस्फोट में मारे गए अग्निवीर अजय के पिता
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सुरंग विस्फोट में मारे गए लुधियाना (पंजाब) निवासी अग्निवीर अजय सिंह के पिता ने कहा है कि उनके बेटे को देश के लिए शहीद होने वाले दूसरे जवानों जितना सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।" गौरतलब है, अजय सिंह के पिता मज़दूर हैं और उनकी मां घरों में काम करती हैं।
read more at जनसत्ता


