Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटे व बहू ने बिहार में बुज़ुर्ग दंपति को लाठी व ईंट से पीटा, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 18 September 2022
पटना (बिहार) में एक बुज़ुर्ग दंपति को उनके बेटे व बहू द्वारा लाठी व ईंट से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुई। दंपति के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा पैतृक मकान अपने नाम कराने के लिए अक्सर उनपर दबाव बनाता रहता है।