बेतुका बयान, महिलाओं की क्षमता पर सवाल उठा रहे: डोटासरा को लेकर केंद्रीय मंत्री मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के 'जिस स्कूल में महिला स्टाफ अधिक होता है, वहां झगड़े भी ज़्यादा होते हैं' बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "बेतुका बयान...इससे वह महिलाओं की क्षमता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।" बकौल मेघवाल, "शिक्षा मंत्री होकर महिलाओं के ऊपर ऐसा तंज़ कसना शर्मनाक है।"
read more at दि प्रिंट


