Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेलारूस ने गैर-परमाणु स्टेटस किया खत्म, रूस के लिए वहां परमाणु हथियार रखने का रास्ता साफ

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 28 February, 2022
यूक्रेन के पड़ोसी बेलारूस ने संवैधानिक जनमत संग्रह के ज़रिए अपना गैर-परमाणु राष्ट्र का दर्जा खत्म कर दिया है जिससे रूस के लिए वहां परमाणु हथियार रखने का रास्ता साफ हो गया है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने कहा है, "अगर आप (पश्चिम) पोलैंड और लिथुआनिया को परमाणु हथियार देंगे...तो हम भी परमाणु हथियार...के लिए पुतिन का रूख करेंगे।"
read more at Reuters