Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव से किस तरह अलग है भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 11 September, 2023
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से प्रस्तावित भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर काफी अलग है। बकौल वैष्णव, बीआरआई में शर्तें हैं और देशों पर कर्ज़ का भार डाला गया है जबकि नए कॉरिडोर में देश अपने हिसाब से फैसला ले सकेंगे और परिवहन से इतना राजस्व आएगा कि लागत अपने आप निकल जाएगी।