बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऐप अनियमितताओं को लेकर 60 कर्मचारियों को किया सस्पेंड: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 'बॉब वर्ल्ड' ऐप पर ग्राहकों को जोड़ने में अनियमितताओं को लेकर 11 सहायक महाप्रबंधकों (एजीएम) समेत करीब 60 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। बकौल रिपोर्ट, सस्पेंड किए गए अधिकांश कर्मचारी वडोदरा रीजन से हैं। इससे पहले आरबीआई ने बैंक को ऐप से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


