बैंकर्स दुनिया को नहीं चलाते हैं, उन्हें अहंकारी नहीं होना चाहिए: उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने कहा है, "बैंकर्स दुनिया को नहीं चलाते हैं और उन्हें कभी भी अहंकारी नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बैंकर्स कस्टमर्स की सहायता करते हैं...इसलिए वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले हरेक शख्स में विनम्रता, सादगी और समझदारी होनी चाहिए।" बकौल कोटक, बैंकर्स को लोगों की सुविधानुसार सरल प्रोडक्ट बनाने चाहिए।
read more at Youtube


