बैग में 10 एनाकोंडा छिपाकर लाया शख्स बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
कस्टम्स ने बेंगलुरु के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकॉक (थाईलैंड) से आए एक शख्स को 10 येलो एनाकोंडा सांपों की तस्करी की कोशिश करने को लेकर गिरफ्तार किया है। कस्टम्स ने सांपों की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं जिन्हें शख्स ने अपने बैग में छिपाया हुआ था। कस्टम्स ने कहा, "जांच जारी है। वन्यजीव तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
read more at News18 हिंदी


