बैसाखी के मौके पर दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो
बैसाखी के अवसर पर कल (शनिवार) रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब पहुंचे और वहां मत्था टेका। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में राहुल गुरुद्वारे में बैठकर गुरबाणी का पाठ सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गुरुद्वारे के बाहर लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए नज़र आए।
read more at X


