बॉम्बे हाईकोर्ट ने डीयू के पूर्व प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा को माओवादी लिंक केस में किया बरी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा को माओवादियों से लिंक रखने के आरोपों से बरी कर दिया। दरअसल, 2017 में महाराष्ट्र के ट्रायल कोर्ट ने इस केस में साईबाबा को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी जिसे उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। गौरतलब है, साईबाबा फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।


