बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, उनकी मां भी साथ रहती थीं: 'आशिकी' फेम अनु
फिल्म 'आशिकी' फेम ऐक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा है, "अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी...उस समय लोग लिव-इन को स्वीकार नहीं करते थे।" अनु ने कहा, "उनकी (बॉयफ्रेंड) मां भी साथ रहती थीं। उन्होंने मुझे अपनाया लेकिन उनकी सहेलियां कहने लगीं- 'अनु ऐसी है, वैसी है'। मेरे बारे में (गलत) बातें लिखी गईं।"


