Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके नाइजीरियाई अभिनेता ₹8 लाख के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

short by रौनक राज / on Thursday, 30 September 2021
बेंगलुरु पुलिस ने नाइजीरियाई अभिनेता चेकुमे माल्विन को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड, कन्नड़ व तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके माल्विन मेडिकल वीज़ा पर भारत में थे और उन्होंने मुंबई स्थित न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी से 2 माह का प्रशिक्षण भी लिया था। पुलिस ने उनके पास से करीब ₹8 लाख के ड्रग्स बरामद किए हैं।