बॉलीवुड में लोग रिस्क नहीं लेते थे, फिल्म निर्माण में बुद्धिमान लोगों की कमी थी: रत्ना पाठक
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने कहा है कि बॉलीवुड में रिस्क लेने वालों की कमी थी और बुद्धिमान व पढ़े-लिखे लोग फिल्म निर्माण में नहीं आते थे। ऐक्ट्रेस ने फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर कहा, "भारतीय सिनेमा में 100-साल बाद हमने स्क्रिप्ट लेखकों को अहमियत दी है। अब लोग समझे हैं कि स्क्रिप्ट के बगैर पिक्चर नहीं बन सकती है।"


