बॉस ने शादी का दबाव बनाने पर दिल्ली में करवाई महिला की हत्या, दोनों रिलेशनशिप में थे
दिल्ली में एक दफ्तर में 23-वर्षीय महिला की हत्या को लेकर मृतका के बॉस समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पीड़िता व शादीशुदा बॉस रिलेशनशिप में थे और आरोपी ने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी बॉस ने ₹2 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या करवाई।
read more at हिन्दुस्तान


