बोनी कपूर ने शेयर कीं 20 साल में अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर 20 साल में अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। पहली तस्वीर 2004 में खींची गई थी जिसमें बोनी अपनी दिवंगत पत्नी व अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ नज़र आ रहे हैं। पोस्ट पर बोनी के भाई व ऐक्टर संजय कपूर ने कमेंट किया, "बहुत खूब।"
read more at Instagram


