बोरिस जॉनसन ने टायफून फाइटर जेट में उड़ते हुए बनाया सेल्फी वीडियो
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा के कुछ दिन बाद टायफून फाइटर जेट में उड़ान भरते हुए एक सेल्फी वीडियो बनाया। लिंकनशायर बेस का दौरा करते समय उन्हें वायुसेना के विमान में जाने की पेशकश की गई थी। वीडियो में उनके साथ दो अन्य विमान उड़ते दिखे और जॉनसन उन्हें थम्ब्स-अप देते नज़र आए।
read more at Indy100


