Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बोर्ड परीक्षा के दौरान गुजरात में बिगड़ी 12वीं के छात्र की तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 29 March 2022
अहमदाबाद (गुजरात) में सोमवार को बोर्ड परीक्षा देते समय 12वीं के एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, परीक्षा देते समय छात्र को उल्टियां हुईं और उसे अत्यधिक पसीने आने लगे था। एक डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे।