Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बोलने का लहज़ा सीख लेना, सरकार मेरी आज भी है और कल भी रहेगी: मेरठ में एसपी से बीजेपी नेता

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 5 June, 2024
मेरठ (यूपी) में बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा की मतगणना स्थल पर कार अंदर ले जाने को लेकर मंगलवार को एसपी क्राइम अनीत कुमार से बहस हो गई। शारदा ने एसपी से कहा, "बोलने का लहज़ा सीख लेना, सरकार आज भी मेरी है और कल भी मेरी रहेगी।" उन्होंने एक पुलिसकर्मी से कहा, "गाड़ी अंदर भेजिए...अब इज़्ज़त की बात है।"