'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट को 2025 तक रिलीज़ करना हमारा लक्ष्य है: अयान मुखर्जी
फिल्ममेकर अयान मुखर्जी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट की रिलीज़ को लेकर 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा है, "हमारा एक लक्ष्य है...हमें इस फिल्म को अगले तीन सालों में बनाना व रिलीज़ करना है।" अयान ने कहा, "ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में जितना समय लगा...उसके मद्देनज़र यह मुश्किल होगा...पर हमने अब सीख लिया है कि ऐसी फिल्में कैसे बनानी हैं।"


