ब्राज़ील के रिचार्लिसन ने पीठ पर बनवाए नेमार व रोनाल्डो नज़ारियो के टैटू, तस्वीर हुई वायरल
फीफा विश्व कप 2022 में ब्राज़ील के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले रिचार्लिसन ने अपनी पीठ पर नेमार, रोनाल्डो नज़ारियो और खुद का टैटू बनवाया है। उन्होंने ब्राज़ील के लेजेंड पेले के लिए भी टैटू बनवाया है। हालांकि, पेले का चेहरा नहीं बनाया गया है लेकिन उस पर मेसेज लिखा है, "पेले, आपने ब्राज़ील को खुश होने का मौका दिया।"


