ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। गौरतलब है, प्रधानमंत्री आज रात दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका से 25 अगस्त को ग्रीस दौरे पर रवाना होंगे।
read more at ABP न्यूज़


