ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने अपने आवास पर रखा राज्याभिषेक भोज
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने किंग चार्ल्स-तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी का जश्न मनाने के लिए कम्युनिटी हीरोज़ (सामुदायिक नायकों) के लिए रविवार को डाउनिंग स्ट्रीट में 'राज्याभिषेक भोज' रखा। इस लंच में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी पहुंचीं। यह पूरे ब्रिटेन में आयोजित हुए करीब 50,000 भोज में से एक था।
read more at भाषा


