ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी के कारण मर्सिडीज़ दुनियाभर से 10 लाख कारों को वापस मंगाएगी
मर्सिडीज़-बेंज़ ग्रुप एजी ने ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी के कारण दुनियाभर से लगभग दस लाख गाड़ियों को वापस मंगाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि जिन गाड़ियों में खराबी आई है उन्हें 2004 और 2015 के बीच बनाया गया था और इन गाड़ियों में एमएल और जीएल स्पोर्ट्स यूटिलिटी सीरीज़ के साथ-साथ आर-क्लास लग्ज़री मिनीवैन शामिल है।
read more at हिन्दुस्तान


