ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में फेल हुई एअर इंडिया की महिला पायलट, 3 महीने के लिए निलंबित
एक अधिकारी ने बताया है कि उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में विफल होने पर एअर इंडिया की एक महिला पायलट को 3-महीने के लिए निलंबित किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, बोइंग 787 की पायलट उस समय टेस्ट में विफल हुईं जब उन्हें दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना पिछले हफ्ते की है।
read more at इंडिया टीवी


