ब्रॉड के नाम अब दर्ज हुआ टेस्ट और टी20I में सबसे महंगा ओवर डालने का विश्व रिकॉर्ड
इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम अब टेस्ट और टी20I क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर डालने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ब्रॉड ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 35-रन का ओवर डालकर टेस्ट इतिहास में एक ओवर में सर्वाधिक रन दिए। उन्होंने टी20 विश्व कप-2007 में भारत के खिलाफ एक ओवर में 36-रन दिए थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


