स्टडी में दावा- ब्लड ग्रुप्स ए, बी, आरएच+ को कोविड-19 संक्रमण का खतरा
सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) के अध्ययन के मुताबिक, ब्लड ग्रुप्स ए, बी और आरएच+ को कोविड-19 संक्रमण का अधिक खतरा है जबकि ब्लड ग्रुप्स ओ, एबी और आरएच- को इसका कम खतरा है। कोविड-19 के 2,586 मरीज़ों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक, बी ब्लड ग्रुप वाले पुरुषों को समान ब्लड ग्रुप वाली महिलाओं की तुलना में अधिक खतरा है।


