ब्लिंकिट के अधिग्रहण की घोषणा के बाद 2 दिन में 14% लुढ़के ज़ोमैटो के शेयर
ज़ोमैटो के शेयर मंगलवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार के दौरान 7% लुढ़के और ₹61/शेयर का अपना निचला स्तर छुआ। क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के अधिग्रहण की घोषणा के बाद 2 दिन में ज़ोमैटो के शेयर करीब 14% लुढ़क चुके हैं। ज़ोमैटो ने शुक्रवार को बाज़ार बंद होने के बाद ₹4,447 करोड़ में ब्लिंकिट के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
read more at BSE


