Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्लू टिक वाले फेक अकाउंट से ट्वीट के बाद $15 बिलियन घटा एली लिली का बाज़ार पूंजीकरण

short by shashank mishra / on Saturday, 12 November, 2022
अपने नाम पर $8/महीना प्लान के तहत वेरिफाइड फेक अकाउंट से ट्वीट के बाद अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिली का बाज़ार पूंजीकरण $15 बिलियन से अधिक घट चुका है। फेक अकाउंट ने लिखा था, "हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि इंसुलिन अब फ्री मिलेगी।" बाद में कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर माफी मांगी।
read more at Moneycontrol