ब्लैक फ्राइडे सेल पर अमेरिका में लोगों ने की ₹81,650 करोड़ की ऑनलाइन खरीदारी: रिपोर्ट
एडोबी एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान अमेरिका में लोगों ने रिकॉर्ड $9.8 बिलियन (₹81,650 करोड़) की ऑनलाइन खरीदारी की। बकौल रिपोर्ट, स्मार्टवॉच और टीवी जैसे उपकरणों की मांग सर्वाधिक रही जिसके कारण पिछले साल के मुकाबले इस साल ऑनलाइन बिक्री में 7.5% की वृद्धि दर्ज हुई। पिछले साल उच्च मुद्रास्फीति के कारण खरीदारी घटी थी।
read more at Times Now नवभारत


