ब्लैकस्टोन के सीईओ श्वार्ज़मैन ने 2022 में कमाए रिकॉर्ड ₹10,530 करोड़
अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के सीईओ एस. श्वार्ज़मैन ने 2022 में रिकॉर्ड $1.27 बिलियन (करीब ₹10,530 करोड़) की कमाई की। श्वार्ज़मैन को पिछले साल ब्लैकस्टोन में अपनी 20% हिस्सेदारी से लगभग $1 बिलियन का लाभांश मिला था। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 76-वर्षीय श्वार्ज़मैन दुनिया के 39वें सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी कुल नेटवर्थ $30.6 बिलियन है।
read more at LatestLY


