बड़े अभिनेताओं के कारण 'डंकी' व 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों के ज़्यादा पैसे नहीं मिले: तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि लोग सोचते हैं कि उन्हें 'जुड़वा 2' या 'डंकी' जैसी फिल्मों के लिए ज़्यादा पैसे मिलते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। तापसी ने कहा, "उन्हें (फिल्ममेकर्स को) लगता है कि...ऐसी फिल्मों में मुझे लेकर वे एहसान कर रहे हैं...वे सोचते हैं, 'फिल्म में पहले से बड़ा हीरो है...किसी और की क्या ज़रूरत है'।"


