बड़ी उम्र के हीरो व युवा हीरोइनों की जोड़ी अब भी चलती है, आशा है कॉमन सेंस जल्द आएगा: लारा
अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा, "बड़ी उम्र के हीरो के साथ युवा नायिकाओं की जोड़ी बनाने का चलन अब भी है...उम्मीद है, जल्द ही कॉमन सेंस आएगा।" उन्होंने आगे कहा, "पहले 30 साल की अभिनेत्रियों को सेक्सी नहीं बल्कि घरेलू माना जाता था लेकिन अब धारणा बदल रही है। अब महिलाओं के लिए शानदार भूमिकाएं लिखी जाने लगी हैं।"


