भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा बिहार में मतदाता
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह से मतदान हो रहा है। इसी बीच वैशाली में भगवानपुर में एक शख्स भैंस पर सवार होकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। केदार यादव नामक मतदाता ने कहा, "आज वोटिंग के कारण घोड़ा-गाड़ी नहीं चल रही...हम किसान हैं...इसलिए इसी को सवारी बना लिया।"
read more at हिन्दुस्तान


