Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भागलपुर के सांसद ने लोगों से X पर मांगी क्षेत्र में जर्जर हो चुके पुल व पुलिया की जानकारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 30 June, 2024
बिहार में कई पुल ढहने की घटनाओं के बीच भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल ने X पर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से जर्जर हो चुके पुल व पुलिया की जानकारी मांगी है। उन्होंने लिखा, "कमेंट बॉक्स में अपने मोबाइल नंबर के साथ जर्जर पुल–पुलिया एवं जहां पर नए पुल का निर्माण होना है...वहां की फोटो भी भेजें।"