भागलपुर-जमालपुर रेलखंड तक बाढ़ का पानी पहुंचने से बंद किया गया ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द
पूर्व मध्य रेलवे ने बताया है कि बिहार में भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर सुलतानगंज-रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या-195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इसके चलते पटना-दुमका-पटना एक्सप्रेस (13333/13334), सरायगढ़-देवघर पैसेंजर (05573/05574), जमालपुर-किउल पैसेंजर (03433/03434) और भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी (13401/13402) 22 सितंबर को रद्द रहेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


