भोजपुर में जमीन विवाद में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, दो लोग हुए घायल
बिहार के भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। चौरी थाना क्षेत्र में वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारपीट में उनके दो चचेरे भतीजे घायल हुए हैं। करीब छह महीने से दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
read more at News Hindi


