भोपाल में हो रहे किसान आंदोलन में GenZ प्रदर्शनकारियों की एंट्री हो गई है। प्रदर्शनकारी 'किसानों से टकराओगे भूखे मर जाओगे', 'ई-टोकन बंद करो, किसानों को जीने दो' समेत कई नारे वाले प्लेकार्ड्स लिए हुए दिखे। एक GenZ प्रदर्शनकारी ने कहा, "मेरे दादा जी किसान हैं, उनकी वजह से हम हैं इसलिए हम यहां पर खड़े हैं।"