Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, 1390 अंक टूटा सेंसेक्स

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 April 2025
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1390.41 अंक लुढ़ककर 76,024.51 अंक पर जबकि निफ्टी 353.65 अंक गिरकर 23,165.70 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पर आगामी घोषणाओं की चिंताओं के बीच नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
read more at www.bseindia.com