भारी बारिश के कारण राजस्थान के 868 साल पुराने सोनार किले की दीवार का हिस्सा गिरा
जैसलमेर (राजस्थान) में 868 साल पुराने सोनार किले की दीवार का हिस्सा भारी बारिश के चलते गिर गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल इस किले की दीवारें मरम्मत ना होने के चलते दरक रही हैं। नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया कि किले के रख-रखाव की ज़िम्मेदारी पुरातत्व विभाग की है।
read more at ABP न्यूज़


