केरल में भारी बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बताया कि राज्य में बारिश के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हैं। इसके अलावा 5792 लोगों को 209 राहत कैंपों में भेजा गया है। वहीं, 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।