भारी बारिश के मद्देनज़र गुरुग्राम पुलिस की एडवाइज़री, निजी कंपनियों से WFH देने की अपील
दिल्ली-एनसीआर में तेज़ बारिश और आगामी दिनों में संभावित भारी बारिश के मद्देनज़र गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों-निजी संस्थानों से कर्मियों को कुछ दिनों तक 'वर्क फ्रॉम होम' देने की अपील की है। बकौल पुलिस, बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों-चौराहों पर जलभराव व भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है व WFH से आपातकालीन सेवा के संचालन में सुविधा मिलेगी।
read more at X


