भारी-भरकम मेकअप में एयरपोर्ट पहुंची चीनी महिला का चेहरा नहीं हुआ मैच, उतारना पड़ा मेकअप
शंघाई (चीन) एयरपोर्ट पर बीते दिनों भारी-भरकम मेकअप में पहुंची एक महिला की फेशियल रिकॉग्निशन स्कैनर से पहचान नहीं होने पर उसे मेकअप हटाने को कहा गया। सामने आए वीडियो में महिला सबके सामने वाइप्स से रगड़-रगड़कर मेकअप हटाती दिखी। वीडियो में एक एयरपोर्ट कर्मी उससे 'जब तक आईडी फोटो जैसी नहीं दिखने लगो...तब तक साफ करो' कहती सुनाई दी।
read more at Hindustan Times


