सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा है कि भारत को संविधान में सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) कहना पानी को गीला कहने जैसा है। उन्होंने कहा कि भारत 1976 में संविधान की प्रस्तावना में 'सेक्युलर' शब्द जुड़ने से पहले भी सेक्युलर था। गीतांजलि ने कहा, "सेक्युलर शब्द पश्चिम से आया है और यूरोप में चर्च-राज्य के बीच टकराव से जन्मा है।"