भारत को 7 साल में पहली बार मिला ईरानी तेल
ईरान के 2 तेल टैंकर भारत पहुंच गए हैं और 7 वर्षों में पहली बार ईरानी तेल की खेप भारत पहुंची है। ईरानी झंडे वाला टैंकर गुजरात के सिक्का बंदरगाह जबकि कुराकाओ के झंडे वाला जया टैंकर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर पहुंचा। गौरतलब है, अमेरिका ने समुद्र में मौजूद ईरानी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति दी थी।
read more at इंडिया टीवी


