भारत के T20 विश्व कप जीतने पर अमिताभ व रवीना टंडन समेत कई कलाकारों ने दी बधाई
भारत के T20 विश्व कप जीतने पर अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेता अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, विवेक ओबेरॉय, अनिल कपूर, सलमान खान और काजोल समेत कई कलाकारों ने बधाई दी है। रवीना ने 'X' पर लिखा, "शानदार टीम इंडिया, आपको नहीं पता कि आपने अपने देश को कितना खुश किया है।" वहीं, अमिताभ बच्चन ने लिखा, "आंसू बह रहे हैं...वर्ल्ड चैंपियंस।"
read more at ABP न्यूज़


