Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत का अनोखा गांव जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाए जाते हैं लोग

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 14 December 2025
मेघालय में कॉन्थोंग नामक गांव में लोग एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि खास सीटी बजाकर पुकारते हैं। यहां हर व्यक्ति की अपनी अनोखी धुन होती है जो उसकी पहचान होती है। दरअसल, यहां की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि बोलने की आवाज़ पहाड़ों से टकराकर दब जाती है जबकि सीटी की ध्वनि दूर तक बिना रुकावट पहुंचती है।